रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक // High level meeting of all tribal society in Raipur

सर्व आदिवासी समाज, हल्बा समाज , sarwa adiwasi samaj, हल्बा, halba samaj, आदिवासी, adiwasi, samaj, समाज,

 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार रायपुर/ गोण्डवाना भवन 

 आज रायपुर के गोण्डवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक रखा गया। जिसमें  मुख्य  रूप से  सर्व आदिवासी समाज के सभी वर्गों के समाज हित के लिए संगठन, शिक्षा और एकता के साथ आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में सामूहिक चर्चा एवं निर्णय लिया गया इसका मुख्य उद्देश्य रूढ़िजन्य प्रथा एवं परम्परा:- समाज में प्रचलित रूढ़िजन्य परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर समाजजनों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हमारी परंपराएं हमारी पहचान और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इनके सकारात्मक एवं सामाजिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

इस अवसर पर युवाओं से अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को समझने तथा समाज की एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही, समय के अनुसार समाजहित में आवश्यक सकारात्मक बदलावों को अपनाने पर भी जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में बी, एस, रावटे (प्रदेश कार्यकरणी अध्यक्ष), अकबर राम कोर्राम, यू. आर. गंगरले, बी. एस. नागेश (जिलाध्यक्ष रायगढ़), महेश कुमार रावटे (कार्यकारणी जिला अध्यक्ष संयुक्त सचिव), लतेलराम नाईक (18 गढ़ महासभा अध्यक्ष), शिवकुमार पात्र (जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी हल्बा समाज कोंडागांव), बीरेंद्र कुदराम (सर्व आदिवासी हल्बा समाज सदस्य), बीरबल आयम (सर्व आदिवासी युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष बलरामपुर), विनोद भगत (रागी दिवान) रूपेंद्र नागरची (सर्व आदिवासी उपाध्यक्ष धमतरी), अमर सिंह कुशरे (सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष कबीरधाम), रामेश्वर राम टोप्पो (सर्व आदिवासी उरांव समाज अध्यक्ष) खिलेश गागड़ा (सर्व आदिवासी सदस्य कोंडागांव) एवं सभी क्षेत्रों से पदाधिकारियों शामिल हुए।  कार्यक्रम के समापन में  पदाधिकारियों ने आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ी है। UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज में जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद आवश्यक है। समाज की एकता बनाए रखते हुए अपनी संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने का आह्नान किया गया।

सर्व आदिवासी समाज, हल्बा समाज , sarwa adiwasi samaj, हल्बा, halba samaj, आदिवासी, adiwasi, samaj, समाज,

सर्व आदिवासी समाज, हल्बा समाज , sarwa adiwasi samaj, हल्बा, halba samaj, आदिवासी, adiwasi, samaj, समाज,


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म