*प्रेस विज्ञप्ति*
*आदिवासी हलबा, हल्बी समाज, महासभा बालोद का आमसभा एवं नवीन कार्यकारिणी गठन*
बालोद: अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज महासभा बालोद छग. का आज दिनांक 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को चुरगिया मांगलिक भवन बालोद में महासभा स्तर पर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम से लेकर महासभा स्तर के पदाधिकारी सहित पूर्व महासभा के पदाधिकारी व अध्यक्ष द्वय, केन्दीय कर्मचारी प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय महासभा के आमंत्रित पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति पर आमसभा विधिवत शुभारम्भ हुआ।
ज्ञात हो कि 1 अप्रैल 1940 से महासभा बालोद संचालित है, जो वर्तमान में पंजीकृत है, किंतु 2022 में चुनकर आये पदाधिकारियों ने समाज को गुमराह करते हुए नाम बदल कर छग केंद्रीय महासभा के नाम से समाज को तानाशाही रवैया अपनाते हुए मनमाना ढंग संचालित कर रहे थे। समाज मे व्याप्त आर्थिक अनियमितताओं के लिए आवाज़ उठाने वालों को समाज से बहिष्कृत करने जैसी संवेदनशील कार्यवाही करने, आम सदस्यों के खिलाफ थाने में एफ आई आर करना तथा जेल भिजवाने के कारण समाज के लोग व्यथित हो गए और समाजिक न्याय के लिए अध्यक्ष न्याय समिति को गुहार लगाया गया किंतु किसी भी मुद्दे सुनने तैयार नही हुए। गत 4 वर्षो से पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र माहला (निलंबित) और उसके टीम द्वारा लगातार दमनात्कम रवैये के कारण, समाज को विशेष राजनीतिक पार्टी के समर्थन के लिए दबाव, धमकी देने जैसे कृत्य के कारण समाज के आम सदस्य, बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों ने वर्तमान कार्यकारणी के पक्षपात और स्वेच्छाचारिता के विरोध में अपने अपने विचार व्यक्त किये और अंततः आमसभा में उपस्थित समाज द्वारा सर्व सम्मति से छग केंद्रीय महासभा के कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। और नई कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव लाया गया। महासभा बालोद के नाम से बैंक में जमा लाखों की राशियों को बिना पदाधिकारियों के संज्ञान लिए व समाज को अवगत कराएं निजी खाते में डालकर बैंक खाते को बंद कर दिया गया, तथा पूर्व के आर्थिक अनियमितता में संलिप्त पदाधिकारियों के खिलाफ आयकर विभाग व फर्म सोसायटी को कानूनी जांच हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव किया गया। तथा नए कार्यकारणी का गठन आगामी 5 वर्ष के लिए किया गया।
मनोनीत पदाधिकारी गण इस प्रकार है:
1.अध्यक्ष- श्रीमती चिदाकाश आर्य
2.उपाध्यक्ष - 1. श्री मदन बढ़ाई, 2. अनुसूइय्या खरे
3. महामंत्री- टीकम कुमार ठाकुर (बढ़ाई)
4. कोषाध्यक्ष- मुकेश पौशार्य
5. सचिव- मुरली भुआर्य
6. सह सचिव- राजाराम तारम
7. अध्यक्ष न्याय समिति- तुकाराम सहारे
8. सदस्य न्याय समिति- 1.कैलाश हदगिया, 2.एच आर. गढ़िया, 3.मुकेश ठाकुर, 4.हिरामन पटेल,
9. मुख्य लेखा परीक्षक- गलेश्वर पटेल
10. कार्यालय प्रभारी- संतराम मानकर
11. मीडिया व प्रचार मंत्री- कुशल ठाकुर
* *युवा प्रकोष्ठ*
12. युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष- स्वरूप नायक
13. महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष-राजेश्वरी ठाकुर
14. उपाध्यक्ष- मिथिलेश तारम
15. उपाध्यक्ष महिला प्रभाग- ओमेश्वरी रावटे
16. सचिव युवा प्रकोष्ठ- ऋषिकेश ठाकुर
17. कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ- कामता प्रसाद भंडारी
18. सह सचिव - मोहित भुआर्य
19. मीडिया प्रभारी- दोनेश्वर तारम
20. समाज सेवक- कुमार घोड़ापटीया
उपरोक्त मनोनीत किये गए पदाधिकारियों ने समाज गंगा को साक्षी मानकर समाज के रीति रिवाज, परम्परा, संस्कृति, संविधान अनुसार समाज को निष्ठा पूर्वक संचालन करने शपथ ग्रहण किये। पश्चात आगामी रणनीति बनाई गई।
आमसभा को श्यामसिंह तारम महासचिव राष्ट्रीय महासभा, श्री बी एस रावटे पूर्व महासभा अध्यक्ष, प्रेमलाल सहारे महामंत्री केन्द्रीय कर्म. प्रकोष्ठ,एवं वरिष्ठ पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं देते हुए सम्बोधित किया। सभा का संचालन टीकम ठाकुर महासचिव व गजेंद्र रावटे उपाध्यक्ष कर्म प्रकोष्ठ ने किया।
