दिनांक 20/08/2026, दिन बुधवार,
आज विश्रामपुरी के गोंडवाना भवन में मां दंतेश्वरी माई जी कि पूजा अर्चना कर सर्व अखिल भारतीय हल्बा समाज 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36 गढ़ हल्बा का बैठक रखा गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सभी ग्रामों से युवांए युवती एवं महिलाएं उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 18 गढ़ अध्यक्ष श्री लतेल नाईक विशिष्ट अतिथि 18 गढ़ पूर्व अध्यक्ष श्री शिवकुमार पात्र शामिल हुए हुए। जिन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि आज कि युवा शक्ति कल के भविष्य हैं ''जिन्हें हमेशा समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है।” उसके पश्चात ब्लॉक स्तरीय युवा प्रभाग का गठन किया गया। समाज के युवा प्रभाग में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे युवाओं को उनके सामाजिक योगदान एवं सक्रियता को देखते हुए नई जिम्मेदारियां एवं पद प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नए पदभार की जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज की एकता, विकास एवं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर युवा प्रभाग के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समाजहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन अठारह गढ़ अध्यक्ष श्री लतेलराम नाईक जी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा की शक्ति“युवा जागेगा, समाज आगे बढ़ेगा।
एकता, सेवा और संस्कार के साथ युवा शक्ति ही समाज का उज्ज्वल भविष्य बनाएगी।” शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सबसे मजबूत आधार है। युवा शिक्षा को अपना हथियार बनाकर ज्ञान, संस्कार और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। शिक्षित युवा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम:
अध्यक्ष श्री गुमान मांझी (18 गढ़ महासभा)
उपाध्यक्ष श्री गौतम चुरगिया ( 36 गढ़ महासभा)
सचिव श्री लेखशेखर पुगड़ा 18 गढ़ महासभा)
सह सचिव श्री अभिषेक बिसेन (32 गढ़ महासभा)
कोषाध्यक्ष श्री ललित कश्यप (18 गढ़ महासभा)
मीडिया प्रभारी श्री खिलेश गागड़ा (18 गढ़ महासभा)
बरातू शांडिल्य (18 गढ़ महासभा)
संरक्षक - श्री शीतल नाग (32 गढ़ महासभा)
श्री अगरचंद नाग (36 गढ़ महासभा)
श्री विनोद नाग (18 गढ़ महासभा)
कार्यकारणी सदस्य - श्री हेमराज गागड़ा, अश्वन नाग, हीरालाल राना, प्रवीण नाग, नमेश सोम, नरेंद्र नाग, रविशंकर नाग, जागेश्वर राना


