25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार धनोरा (केशकाल)
मां दंतेश्वरी माई जी एवं हल्बा समाज के जननायक वीर गेंद सिंह नायक जी कि पूजा अर्चना कर सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा का बैठक बदवर (धनोरा) में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग का गठन करना। जिसमें मुख्य अतिथि अठारह गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक विशिष्ट अतिथि बत्तीस गढ़ महासभा अध्यक्ष बीरेंद्र चनाप, सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज अध्यक्ष शिवकुमार पात्र जी, युवा प्रभाग अध्यक्ष फरसगांव ब्लॉक केशरचंद पुजारी एवं युवा प्रकोष्ठ संभाग सचिव मनोज राना मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में ग्यारह पॉलीग्रामों से आए हुए युवा युक्तियों तथा महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बैठक का अध्यक्षता कर रहे बत्तीस गढ़ महासभा अध्यक्ष बीरेंद्र चनाप ने कहा कि युवा शक्ति रीढ़ की हड्डी है, जो बहुत मजबूत होती है। सामाजिक स्तर, राजनीतिक स्तर तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में युवा शक्ति को आगे होने का आह्नान किया।
इस बैठक में सर्व समिति से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चुना गया जो समाज के युवा प्रभाग में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे युवाओं को उनके सामाजिक योगदान एवं सक्रियता को देखते हुए नई जिम्मेदारियां एवं पद प्रदान किए गए।
इसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम:-
अध्यक्ष:- टेश्वर बघेल (18 गढ़ महासभा), उपाध्यक्ष:- भरद्वाज पुजारी(18 गढ़ महासभा), सचिव:- प्रेमसिंह देहारी (32 गढ़ महासभा), सह सचिव:- मोहित खवास (18 गढ़ महासभा), कोषाध्यक्ष:- पुरुषोत्तम प्रधान, मीडिया प्रभारी:- भूपेंद्र नायक, योगेश समरथ, संरक्षक:- नरसिंह राना (18 गढ़ महासभा), सरादुराम समरथ (32 गढ़ महासभा(, कुबेर सिंह बघेल (18 गढ़ महासभा) को मनोनीत किया गया। फरसगांव ब्लॉक के युवा प्रभाग अध्यक्ष केशरचंद पुजारी अपने संबोधन में कहा कि युवा प्रभाग गठन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट करके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी कराना है। उन्होने कहा युवा एकता, समाज की शक्ति है। एकजुट युवा ही समाज को नई दिशा और नई पहचान दे सकते हैं।” कार्यक्रम का समापन अठारह गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक जी ने कहा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे जरूरी है। कार्यकम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के समस्त वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाज के सभी सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने हम नवनिर्वाचित सदस्यों पर विश्वास जताते हुए हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

