हल्बा समाज माकड़ी ब्लॉक 22 अगस्त 2026 बैठक // makadi block me baithak

आज ग्राम माकड़ी के हल्बा सामाजिक भवन में मां दंतेश्वरी माई जी कि पूजा अर्चना कर आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज का बैठक आरंभ किया गया जिसमें माकड़ी ब्लॉक के अन्तर्गत पांच महासभा के युवा युक्तियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अठारह गढ़ महासभा के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार पात्र जी शामिल हुए जिन्होंने ने बताया कि एकता में शक्ति है, युवाओं की एकजुटता में समाज की प्रगति है। साथ ही उन्होंने कहा कि सामाज कि एकता संगठन अखंडता प्रदर्शित करने के लिए युवा संगठन की एकता अति आवश्यक है। इस बैठक में आदिवासी हल्बा समाज द्वारा चलाया जा रहा अभियान "ब्लॉक स्तरीय युवा प्रभाग" जिसमें 18 गढ़ , 32 गढ़, एवं 36 गढ़ आदिवासी हल्बा के युवा शक्ति को एकता अखंडता और संगठन को मजबूत करना (युवा प्रभाग) गठन किया गया जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम है। अध्यक्ष भारत घरत 18 गढ़ महासभा, उपाध्यक्ष धनंजय कोलियरा 32 गढ़ महासभा, सचिव ओम प्रकाश नाईक 18 गढ़ महासभा सह सचिव रोशन बघेल 32 गढ़ महासभा कोषाध्यक्ष देवेन्द्र माहला मीडिया प्रभारी युवराज भोयर, हितेश श्रीमाली 18 गढ़ महासभा संरक्षक कन्हैयालाल मांझी,  18 गढ़ महासभा  श्रवण कोलियरा कार्यकारिणी सदस्य -  गोवर्धन कश्यप, बलदेव घुमरा, लक्ष्मण समुन्द, विजय कश्यप, दौपती बेलसरिया। कार्यकम को संबोधित करते हुए बड़े डोंगर संभाग के युवा अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने कहा कि “युवा एकता ऐसी हो, जिसमें जाति-भेद, मतभेद और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सभी युवा एक-दूसरे का सम्मान करें और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करें।” कार्यकम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज के हित के लिए मिलकर कार्य करेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म