अखिल भारतीय हल्बा/ हल्बी आदिवासी समाज ब्लाक बस्तर एवं अखिल भारतीय हल्बा/ हल्बी प्रतिभा सम्मान समिति जगदलपुर जिला बस्तर (छ ग)
जिला स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम:- आज दिनांक २४- ०५ -२०२६ दिन रविवार को सामाजिक भवन दुबे उमरगांव में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं , कक्षा १० वी, कक्षा १२ वी, नवोदय, प्रयास और कालेज स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ५५ प्रतिभा के धनी विद्यार्थीयों के साथ साथ डा. किशन कुमार कस्तरे जी पोट गांव जिला कांकेर , डा पुजा पटेल दुबे उमरगांव जिला बस्तर एवं बस्तर मैराथन धाविका कुसुम शार्दुल मधोता जिला बस्तर सहित मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों ६० की संख्या में इस मंच से सम्मानित हुए!!
⭕:- इसका मुख्य उद्देश्य.....समाज नई पीढी को प्रेरित करना और इस मंच के माध्यम से सामज में शिक्षा प्रतिभा, रोजगार स्व रोजगार हुनर वा उत्कृष्ट कार्यो को बढ़ावा देना है!!
⭕:- हल्बा समाज एवं प्रतिभा सम्मान समिति ने सुंदर प्लेटफार्म तैयारी की ओर अग्रसर....!!
डॉ किशन कुमार एवं डॉ पुजा पटेल जी कहा कि समाज ने सम्मान समारोह का आयोजन कर बच्चों को सुंदर प्लेटफार्म दिया है इस सम्मान से छात्रों में एक नयी ऊर्जा के साथ साथ दुसरे छात्रों को प्रेरणा भी मिलेगा समारोह में शिरकत कर पालक भी गौरवान्वित है!!
कुमारी वंदना बघेल , ग्राम बालेंगा जिला स्नातक छात्रा एवं छात्र- छात्राओं की राय..... ब्यक्त.... सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने इस प्रतिभा सम्मान/ प्रोत्साहन कार्यक्रम को जीवन में बदलाव और संघर्ष के लिए ताकत बताया विद्यार्थियों ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में गुरुजन एवं माता - पिता का अवार्ड हमेशा सहायक बनेगा...!!
⭕:- टापर- कक्षा १२ वी के छात्रा कुमारी हस्तिका धलनिया ग्राम दुबे उमरगांव जिला बस्तर ने कहा कि समाज ने सम्मान देकर छात्रों में उत्साह पैदा किया। है सम्मान प्राप्त कर एक नई उर्जा मिली है इस सम्मान से अभिभावकों ने भी गौरवान्वित महसूस किया आने वाले समय में इस ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना अलग लक्ष्य है जिसे पुरा करेंगे!!!
⭕:- टापर- दिलशान मांझी कक्षा १० वी के ग्राम मधोता जिला बस्तर ने कहा कि आज का दिन सुंदर यादो के साथ जीवन में रहेगा हल्बा समाज एवं प्रतिभा सम्मान समिति हमेशा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा आयोजन करते आ रहा है सम्मान प्राप्त होने से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा आयेंगी इस ऊर्जा के साथ आगे की तैयारी करने में मदद मिलेगी!!
⭕:- कार्यक्रम के माई पहुना सम्मा. श्री भानुप्रताप चुरेंद्र जी ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी - बस्तर, (जिला बस्तर)
⭕:- कार्यक्रम का संयुक्त अध्यक्ष सम्माननीय श्री बसंत गांवरे जी, ( ब्लाक अध्यक्ष बस्तर) सम्मा श्री सिया राम चनाप जी (जिलाध्यक्ष - बस्तर) , सम्मा. डॉ. टी. आर. रात्रे जी (अध्यक्ष कर्म. प्रकोष्ठ शाखा जगदलपुर जिला बस्तर), सम्मा. श्री जी एस ठाकुर जी (जी -२ प्रतिभा सम्मान समिति जगदलपुर जिला बस्तर)
⭕:- मंच संचालन हमेशा की तरह ओजस्वी ऊर्जावान श्री विक्रम खुदीराम जी श्री पी तारम जी..!!
⭕:- कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सर्व श्री के. आर. रात्रे जी, एम डी मसिया जी ,छेदी लाल बघेल जी दीपेश रावटे जी, पुखराज ठाकुर जी, महेश्वर मुरला जी ,नंद कुमार प्रधान जी शर्मा शांडिल्य जी, चतुर्भुज पिस्दा जी, गिरवर सिंह ठाकुर जी,मिलन राना जी, एस आर देहारी जी
!!प्रतिभा हल्बा/ हल्बी यूथ अभ्युदय जगदलपुर जिला बस्तर छ ग!!
![]() |
| हल्बा हल्बी समाज |
![]() |
| हल्बा हल्बी समाज, |












