प्रवेश द्वार
चइत परब नृत्य हेतु बनाया गया मंडवा और साज सज्जा
भंडारा का 1 झलक कार्यक्रम स्थल मोदे
सेल्फी विथ फ्रेंड
माँ दंतेश्वरी की तैलीय चित्र की पूजा अर्चना करते हुए हमारे समाज के बुजुर्ग सियान
प्रवेश द्वार कार्यक्रम स्थल
सामाजिक ध्वज का ध्वजा रोहन किया गया
मंच में मंचासीन मुख्यातिथि गण
प्रतिभा वान छात्रों की सम्मान किया गया
हल्बा समाज शादी एवं मरनी में फिजुल खर्च पर लगाया रोक
प्रतिभा उत्कर्ष समिति प्रतिभावान एवं निर्धन छात्र छात्राओं का करेगा मदद
अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज कांकेर का प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक उत्सव ग्राम मोदे में ओंकार सिंह जमदार महामंत्री राष्ट्रीय महासभा के मुख्यआतिथ्य में सप्पन हुआ |
10 वी एवं12 वी में 60%से अधिक अंक अर्जित करने वाले कुल 42 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया|राष्ट्रीय महामंत्री कर्मचारी प्रकोष्ठ किशन मानकर जी ने अखिल भारतीय स्तर पर विद्याथियों के लिये चलाए जा रहे रचनात्मक सहयोग की जानकारी दी|
NITअसम में बिटेक में अध्ययन रत छात्र पुनेश कुमार नायक राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु अपना अनुभव बताया|
श्री जगदीश भोयर(प्राचार्य) ने उपस्थित छात्र छात्राओं को व्यवसायिक पाठयक्रम में प्रवेश हेतु कैरियर मार्ग दर्शन प्रदान किया|
समाज में प्रचलित सामाजिक कुरीतियों जैसे शादी में कपड़ा एवं बर्तन के रूप में उपहार लेना और देना पूणतः प्रतिबंध किया गया वही मरनी में मृत शरीर पर नजदीकी रिश्तेदारो के अलावा कोई भी पीतांबरी कपड़ा नहीं डालेगा इसके स्थान पर फ़ूल से पुष्पाजंलि अर्पित कर एक थल में नगद राशि भेंट किया जाय तथा अंतिम संस्कार के समय विधवा महिला को साड़ी देने की प्रथा को भी बंद किया गया प्रतिभा उत्कर्ष कोष में कर्मचारियों को एक दिन वेतन जमा करना अनुवार्य किया गया|
ज्ञानू भोयर ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा रखी गई
उक्त प्रस्ताव का करतल ध्वनि से लोगों ने स्वागत किया|
कार्यक्रम में ग्राम भीरावहीँ एवं मोदे के चैत्र नाचा एवं हाना आकर्षक का केंद्र रहा कार्यक्रम में बुधियार बरला,ज्ञानू भोयर, विवेक रावटे,एस आर कोरटिया,उपेश्वर ठाकुर, पंचु नायक,जगदीश भोयर, धरम ठाकुर,हरिश्चंद्र औरसा, नरोत्तम गाँवर,विनोद रावटे,परशुराम भोयर, नरसिंग नायक ,सहबत्ती रावटे,केशुराम कुल्हेरिया,तुमेश चिराम, चंदनराम रावटे,प्रेम गवर्न,मोतीराम नायक,धनसाय भेड़िया, रामसाय किरसान, बलीराम ठाकुर ,जगदीश भुरखुरिया, पंचम रावटे,चंद्र कुमार रावटे,मीना नायक,तिजोबाई नायक ,देवेश्वरी नायक,अंजीरा करबगिया, चुन्नू राम माहला, गणेश्वर बारला, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे
Tags
वार्षिक उत्सव