समाज की मजबूती और एकता के लिए युवाओं को मिली जिम्मेदारी

हल्बा समाज halba samaj
आज दिनाँक 05/05/2019 को 32 गढ़ हल्बा/हल्बी समाज युवा प्रकोष्ठ गढ़-नारायणपुर द्वारा आयोजित नवनियुक्त सामाजिक पदाधिकारियों के शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह मे माननीय विधायक ना.पुर श्री चंदन कश्यप आमँत्रित हुए।
    नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भव्य तरीके से हल्बी भाषा मे दिलाई गई साथ ही 10वीं,12वीं मे 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को समाज द्वारा प्रशस्तिपत्र सहर्ष प्रदान किया गया एवं हल्बा समाज के विकास मे योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मान स्वरूप प्रशस्तिपत्र एवं शाल श्रीफल सप्रेम भेंट किया गया।
    10वीं,12वीं सत्र 2017-18 मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं में कु.रीना मेढ़िया चिहरीपारा, कु.डिंपल कश्यप बेनूर,चि.रूस्तम पुजारी एवं कु.गिरिजा भंडारी का सम्मान किया गया।
    सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली विभूतियों मे श्री शि्वकुमार पाँडेय साहित्यकार, श्री के.आर.कोर्राम शिक्षक,श्री प्यारेलाल नाग नायब तहसीलदार, श्री पोरेन्द्र भंडारी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, रणजीत सिंह धनेलिया समाज सेवी शिक्षक,श्रीमती प्रमिला प्रधान पार्षद, श्री आयत राम भोय समाज सेवक , श्री टंकेश्वर भोयर व्यायाम चयनित, श्री उमेश चंद्र देहारी समाज सेवी,श्री सुरेश चंद्र भंडारी समाज सेवी एवं श्री के.के.नाग पूर्व समाज प्रमुख का सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मान.विधायक ना.पुर श्री चंदन कश्यप एवं अन्य सम्मानीय अतिथियों में श्री रजनू राम नेताम जिलाध्यक्ष, भा.रा.काँग्रेस ना.पुर, श्रीमती बेदबती पात्र ,अध्यक्ष नगरपालिका परिषद ना.पुर,श्री शि्वकुमार पाँडेय साहित्यकार, डॉ.धीरेंद्र मिश्रा चिकित्सक एवं अ.भा.हल्बा/हल्बी समाज 32गढ़ महासभा मुख्यालय-बड़ेडोंगर से केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गणेश मुर्रा, उपाध्यक्ष ,श्री विरेन्द्र चनाप सचिव, श्री लच्छिन्दर पुजारी कोषाध्यक्ष कार्यक्रम मे शामिल हुए।
    समारोह को यादगार बनाने गढ़ सोनपुर, छोटेडोंगर एवं कोलर से समाज के युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं शामिल हुईं।
    शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह का सफल संचालन भागेश्वर पात्र और महेश्वर पुजारी ने किया।इसमें गढ़ बड़ेडोंगर से गढ़ अध्यक्ष श्री रामसिंह प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी गढ़ सोनपुर के अध्यक्ष श्री कुँजलाल भंडारी गढ़ छोटेडोंगर के अध्यक्ष श्री अशोक गागड़ा भी उपस्थित हुए।

  ।👏👏👏प्रेषक:-आर्यन चिराम 9407749514 whatsapp💐💐💐


हल्बा समाज halba samaj
हल्बा समाज 

हल्बा समाज halba samaj

हल्बा समाज halba samaj

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म