पखांजूर। अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय महासभा कार्यकारिणी का गठन महाराष्ट्र के गोरेगांव मे संपन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से मंतु राम पवार को अध्यक्ष व श्याम सिंह तारम को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।
इस अवसर पर 36 गढ़ महासभा ब्लाक पखांजूर के पदाधिकारियो द्वारा मंतु राम पवार के निवास मे मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंटकर कर बधाई दी गई। साथ ही सामाजिक चर्चा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर हल्बा समाज को मजबूत करने एवं पहचान दिलाने शिक्षा,संस्कृति, साहित्य व रोजगार के क्षेत्र मे आवश्यक पहल करने अपेक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रीय महासभा के सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करने आशा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर 36 गढ महासभा पखांजूर ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण खुडश्याम, ब्लाक कोषाध्यक्ष गिरवर सिंह चुरेन्द्र, राष्ट्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ पखांजूर ब्लाक अध्यक्ष अशोक औरसा,36गढ महासभा कर्मचारी प्रकोष्ठ पखांजूर ब्लाक अध्यक्ष विजय कोमा,न्याय समिति अध्यक्ष बीनूराम धलेनिया, सर्किल अध्यक्ष सुरीत राम भेड़िया, दिनेश गांवर, रतन लाल पिद्दा, न्याय समिति सदस्य तीजू राम गवरना, नरोधन सिवाना, ग्राम प्रमुख नकुल राम मानकर,तामेश्वर भुवार्य, सर्किल सचिव गौतम रावटे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेश आलेन्द्र, बलराम तारम व कमल पद्माकर आदि लोग उपस्थित थे।
Tags
चुनाव